आयुष अध्यक्ष, अंबर महामंत्री और आदर्श बने कोषाध्यक्ष
आजमगढ़। नगर स्थित श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार देर रात अग्रवाल युवा समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समाज में एकता, सेवा और विकास को नई दिशा देने तथा आगामी लक्ष्यों को पूरा करने के उद्देश्य से सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव को लेकर युवा सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सर्वसम्मति से आयुष अग्रवाल को अध्यक्ष, अंबर अग्रवाल को महामंत्री तथा आदर्श अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं हर्षित अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल एवं शशांक अग्रवाल को उपाध्यक्ष, नमन अग्रवाल को सहमंत्री, अच्छत अग्रवाल को सहकोषाध्यक्ष तथा आयुष गर्ग को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संरक्षक मंडल का विस्तार करते हुए सर्वोत्तम गोयल और संदीप अग्रवाल को संरक्षक तथा निखिल अग्रवाल को मुख्य संरक्षक बनाया गया। बैठक के दौरान प्रफुल्ल अग्रवाल एवं कुशाग्र गर्ग ने संगठन की नई सदस्यता भी ग्रहण की।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने निवर्तमान पदाधिकारियों से नवचयनित कार्यकारिणी को शीघ्र कार्यभार सौंपने का आग्रह किया। इस पर महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर समाजहित में प्रभावी और सशक्त मंच तैयार करने पर जोर दिया गया।
बैठक में गंगन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, निमित्त, अमृत, अंकित, गौरव जैन, अभिलाष, विनय, पवन, दिलीप, आनंद, गोविंद, अर्पित, अंश गोयल, अमन, मानस, अनमोल, आशुतोष, आलेख, हिमांशु, पीयूष, गोपी, सूरज समेत बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी समाज के संरक्षक पंकज अग्रवाल ने दी।

