
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लालगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मासिक बैठक संगठन मंत्री धीरज साहू के दूकान पर आयोजित की गयी।
बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजनम सेठ ने की तथा बैठक का संचालन महामंत्री रजनीश जायसवाल द्वारा किया गया।
बैठक में सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यक विषयों को प्रमुखता से रखा। जिन व्यापारियों को अभी तक आवश्यक सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं हुए हैं, उन्हें सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने के विषय पर भी चर्चा की गई।
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आगामी दिनों में संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
महामंत्री रजनीश जायसवाल द्वारा बैठक में उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य समय, सुझाव एवं सहयोग देने वाले सभी सम्मानित पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार किया गया।
आगामी मासिक बैठक की तिथि एवं दिन की सूचनाऊ शीघ्र दी जाएगी। सभी पदाधिकारियों से अनुरोध है कि आगामी बैठक में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों के लिए लालगंज व्यापार मंडल सदैव तत्पर रहेगा।
बैठक में वरिष्ठ व्यापारी- अशोक साहू, कृष्ण कुमार सोनी , गुलाब चंद्र गुप्ता , अजय मद्धेसिया, अनिल मधेसीय, कोषाध्यक्ष- पीयूष मद्देशीया, संरक्षक- यशवंत साहू , उपाध्यक्ष- अनूप साहू , अरविंद कन्नौजिया , अनूप गुप्ता उत्सव , गणेश जायसवाल , दीपक मद्देशीया, संगठन मंत्री – विकाश जायसवाल , सह कोषाध्यक्ष- अनुज जायसवाल, मंत्री – कपिश सोनी , सहादुर सोनकर , राबिन सोनी , इरसाद अहमद आदि मौजूद रहे।
