दैनिक भारत न्यूज

बिलरियागंज।
शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गांगेपुर में काफी समय से विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही थी। इससे बच्चों के अभिभावक काफी आक्रोशित थे। इसके चलते बुधवार को पटवध विद्युत उप केंद्र पर ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना दिया। धरने का नेतृत्व पृथ्वीराज चौहान व शब्दभेदी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान ने किया।
सुनील चौहान का कहना है कि विद्यालय में विद्युत बहाली के लिए विद्युत उपखंड 2 के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र दिया गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रार्थना पत्र ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इसको लेकर बुधवार को विद्युत उपकेंद्र पटवध पर धरना देना पड़ा। धरने की सूचना पाते ही थाना बिलरियागंज की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धरना पर बैठे लोगों व उपकेंद्र के जेई से बात किया। पर बात नहीं बनी। बीएसए से टेलीफोनिक संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा भेजे गए विद्यालय की बिजली का इस्टीमेट मिलने पर विभाग से उसका भुगतान करा दिया जाएगा। इस पर पटवध उपकेंद्र के जेई के आदेश पर लाइनमैन प्राथमिक विद्यालय गांगेपुर पर पहुंचकर तार खींचना शुरू कर दिए। साथ ही विद्युत विभाग की टीम विद्यालय का इस्टीमेट बनाने लगी। और इस्टीमेट बनाकर ग्राम प्रधान को सौंप दिया। ग्राम प्रधान इस्टीमेट को बीएसए कार्यालय पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। ऐसा होने पर प्रा वि गांगेपुर के शिक्षकों, बच्चों व अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों की मेहनत रंग लाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *