
एड. प्रदीप सिंह
आजमगढ़।
दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 124817 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने हाल ऑफ जस्टिस में देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित करके लोक अदालत की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, वादकारियों को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि लोक अदालत आम आदमी के लिए उपलब्ध एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंकित वर्मा ने बताया कि इस लोक अदालत में मोटर एक्सीडेंट ट्रिब्यूनल के जज मुकेश कुमार सिंह ने 172 मुकदमा, अपर जिला जज एंटी करप्शन अजय कुमार शाही ने 04 मुकदमा, अपर जिला जज अजय श्रीवास्तव ने दो मुकदमा, एससीएसटी कोर्ट के जज विजय कुमार वर्मा ने दस मुकदमा, विशेष न्यायाधीश ओम प्रकाश मिश्रा ने 908 मुकदमा, पॉक्सो कोर्ट के जज जैनुद्दीन अंसारी ने 04 मुकदमा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह ने 4104 मुकदमा, सिविल जज सीनियर डिवीजन रश्मि चन्द ने 45 मुकदमा, एसीजेएम कोर्ट नंबर दस नीतिका राजन ने 1864 मुकदमा, फॉस्ट ट्रैक कोर्ट अवर खंड आस्था द्विवेदी ने 284 मुकदमों का निस्तारण किया।
