
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जिलेभर में धूमधाम के भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। शहर के अठवरिया मैदान में भक्तिरस की धारा बह रही थी, तो सरकारी दफ्तर, पुलिस लाइन, सभी थाने गुलजार रहे, भक्तिगीतों की धूम रही। एक दूसरे से मिलकर लोग आनंदित हुए।
शहर में श्री अठवरिया मंदिर सदावर्ती में अठवरिया परिवार की तरफ से श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अठवरिया परिवार के साथ-साथ समाज की महिला, पुरुष एवं बच्चों ने मंदिर पहुंचकर ठाकुर की जी का दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण किया। इस मंदिर के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए अठवरिया परिवार के सदस्य अमृत अग्रवाल श्याम प्रकाश ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस मंदिर में सुबह से ही दर्शनार्थियों का ताता लगा रहा एवं रात्रि समय अनुसार प्रभु का जन्म मंदिर प्रांगण में हुआ देर रात तक अठवरिया परिवार के सभी सदस्य एवं समाज के लोग उपस्थित होकर दर्शन पूजन एवं कीर्तन किया गया। श्री अग्रवाल द्वारा बताया गया कि इस ऐतिहासिक मंदिर की विशेष पहचान ठाकुर के साथ गोपियों का विशेष आकर्षण देखने को मिलता है, जो शायद ही अन्य किसी मंदिरों में इस प्रकार का दृश्य देखने को मिलेगा। आज के पावन पर्व पर पूरा अठवरिया परिवार सुबह से ही मंदिर की सेवा में लगकर ठाकुर की सेवा एवं ठाकुर के दर्शन करने वाले प्रेमियों को प्रसाद का वितरण करता है। सीओ सिटी शुभम तोदी ने भी सपरिवार ठाकुर जी के दर्शन किए। इस अवसर पर ओम प्रकाश अग्रवाल, नवनीत दास,आनंद अग्रवाल,मनीष अग्रवाल,आशीष अग्रवाल, मुकुंद अग्रवाल,संदीप गोयल, सौरभ डालमिया,सीता राम शशि भूषण गर्ग,अतुल अग्रवाल मुन्ना,ज्ञान चन्द अग्रवाल,सुनील अग्रवाल विजय कृष्ण अग्रवाल,ओम प्रकाश अग्रवाल लड्डू,पवन अग्रवाल,अंकित अग्रवाल डेविड अग्रवाल,सुनील अग्रवाल गप्पू,राधामोहन गोयल,रिंपल अग्रवाल निम्न लिखित लोग उपस्थित रहे।
