
दैनिक भारत न्यूज
शामली।
कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के साथ दो बदमाशों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर हो गए। दोनों शूटर अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल रहे थे।
एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे सूचना मिली थी कि अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर शामली की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर सभी थानों को मौके पर बुलाया गया। बदमाश पुलिस को चकमा देते हुए मन्ना माजरा की तरफ दौड़ गए। इस दौरान होटल राजमहल के निकट बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी है। जबकि दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो बदमाश ढेर हो गए। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी और बदमाशों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक बदमाशों के नाम सुमित पुत्र धर्मपाल और मोहित निवासी राझडा सोनीपत हरियाणा के निवासी थे। घटनास्थल पर एसपी शामली समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।
