सुरेंद्र राय

बिलरियागंज।
ब्लाक के पटवध कौतुक गांव के बस्ती में जाने वाले सड़क का लाखों रुपये खर्च करके भले ही मरम्मत करवाया गया है, लेकिन सड़क पानी में डूब जाने से सब बेकार है। राहगिर इधर से जान जोखिम में डालकर आ और जा रहे हैं।
इस संबंध में बीडीओ बिलरियागंज जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी टीम का गठन करके गांव में जांच कर समस्या से निजात दिलाने को कहा गया है।
बता दें कि इस सड़क से क्षेत्र के कई गांव का आना-जाना है। पटवध कौतुक राय बस्ती के कई घरों का पानी, कई लोगों के शौचालय का पानी और बरसात का आधे गांव का पानी पोखरी में गिरता है। पोखरी सड़क से सटी हुई है। पोखरी में अधिक पानी और सड़क नीचे होने की वजह से पानी सड़क पर भर गया है, जिससे आने व जाने वाले को सड़क दिखाई नहीं देता और लोग गहरे गड्ढे में गिर जाते हैं। लोगों की जान बड़े मुश्किल से बच पाती है। सड़क की मरम्मत व निर्माण जिला पंचायत के कोटे से हुई है। गांव के लोगों ने पोखरी के जल निकासी कराने की मांग करते हुए खंड विकास अधिकारी बिलरियागंज से शिकायत करते हुए समस्या दूर कराने की मांग किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *