
डीएम के आदेश पर बूढ़नपुर तहसील प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई
जेसीबी नहीं पहुंचने पर कार्रवाई करने में आई बाधा, लौटे अधिकारी
बूढ़नपुर।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के लहरपार गांव में नायब तहसीलदार श्री राम के नेतृत्व में शनिवार की दोपहर करीब दोक्षबजे के बाद गांव की पोखरी से अवैध कब्जा हटवाया गया।
बता दें कि ग्राम सभा के बीचो-बीच पोखरी है। जिस पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। लगभग पोखरी का क्षेत्र फल एक बीघा के करीब है। जिस पर गांव के ही कुछ लोगों का आंशिक रूप से कब्जा है। जो अनजाने में कब्जा किया गया है। लोगों का कहना है हमारे बाप दादा के समय से आबादी से सटी पोखरा होने के कारण इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं थी।
इस मामले की शिकायत गांव के ही दुर्गा प्रसाद सिंह पुत्र रामाश्रय सिंह द्वारा किया गया था। उनकी शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश दिया था। डीएम के आदेश के अनुपालन पर शनिवार को गांव की पोखरी से अवैध कब्जा हटवाया गया। राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि आंशिक रूप से कुछ लोगों द्वारा पोखरी पर कब्जा किया गया है। नायब तहसीलदार श्री राम और राजस्व टीम व कप्तानगंज थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य मय हमराही सहित पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहे।
उधर इस मामले में दुर्गाप्रसाद सिंह का कहना है कि डीएम के आदेश के बावजूद पोखरी से कब्जा नहीं हटाया गया। नायब तहसीलदार श्री राम ने बताया की जेसीबी से पोखरी कब्जा हटवाया गया। बारिश अधिक होने के कारण सब कब्ज़ा नहीं हटाया जा, सका। सब जगह जेसीबी नहीं पहुंच पाई। जिसके कारण सब कब्ज़ा नहीं हट सका। सभी लोगों को आदेशित किया गया है कि जो लोग कब्ज़ा पोखरी पर किए वे शीघ्र ही हटा लें। अन्यथा उनके खिलाफ़ कार्यवाही की जाएगी।
