आजमगढ़।
बिलरियागंज कस्बे के रहने आठ युवक अयोध्या दर्शन पूजन करने गये थे। वहां सरयू नदी में नहाते समय दो युवक पानी में डूब गये। घटना से हड़कंप मच गया। पूलिस गोताखोरों की मदद से लापता होने वालों की तलाश में जुटी है।
बताया जाता है की यह सभी युवक स्नान ध्यान के बाद मंदिर में जाकर पूजा पाठ किए। मंदिर से आने के बाद युवक पुनः नदी की तरफ गये और स्नान करने लगे। इस दौरान गहरे पानी में लापता हो गये। साथ में मौजूद अन्य युवकों ने शोर मचाया तो पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस इनके तलाश में जुट गयी। उधर साथियों की मदद से लापता युवकों के घर वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग अयोध्या के लिए निकल दिए हैं।
