नगर पंचायत मेंहनगर में खाली पड़ी ईओ की कुर्सी
नगर पंचायत मेंहनगर में खाली पड़ी ईओ की कुर्सी

राजेश सिंह

मेंहनगर (आजमगढ़)।
मेंहनगर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी (ईओ) का पद 4 जून से रिक्त होने के कारण विकास कार्यों के साथ-साथ जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। पूर्व ईओ सुर्यनाथ सरोज के स्थानांतरण के बाद अब तक नए ईओ की नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे नगर पंचायत का प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो गया है।
ईओ के अभाव में जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने जैसे आवश्यक कार्यों में देरी हो रही है। वहीं विकास योजनाओं से जुड़े भुगतान और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं भी लंबित हैं, जिससे नगरवासियों में असंतोष बढ़ रहा है।
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल्या देवी के पति राम बदन कन्नौजिया ने बताया कि नए ईओ की नियुक्ति के लिए लगातार प्रयास और पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई तैनाती नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र नए ईओ की नियुक्ति नहीं की गई, तो नगर पंचायत के विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ सकते हैं और आम जनता को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *