साथियो ने उसकी जान बचाने का प्रयास किए, लेकिन छुड़ा लिया हाथ

पुलिस ने लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बरामद किया

मार्टिनगंज।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्प नगर गांव निवासी दिव्यांग युवक गुरुवार की दोपहर नाराज होकर गांव के नहर में जान देने के लिए कूद गया और जाकर झाड़ियों में छिप गया। पुलिस काफी मशक्कत के बाद गांव वालों की मदद से उसे बरामद कर घर वालों को सौंप दी। इस घटना की क्षेत्र में जोरों की चर्चा रही।
जानकारी के मुताबिक दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर गांव निवासी आनंद सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह है। वह दिव्यांग है। अपने घर वालों के किसी बात को लेकर नाराज होकर गांव से होकर गुजरने वाली नहर शारदा सहायक खंड 32 में कूद गया। करीब एक बजे वह पानी में छलांग लगाया। इस दौरान आवाज होने पर कुछ बच्चे उसे बचाने का प्रयास किए, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर बहते हुए आगे निकल गया और कुछ दूर जाकर झाड़ियों में छिप गया। उधर बच्चों द्वारा शोर मचाने पर परिवार के लोग भागकर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गयी। घटनाक्रम की जानकारी होने पर वहां भारी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए तथा दर्जनों की संख्या में ग्रामीण भी नहर में कूदकर खोजबीन शुरू कर दिया। साथ ही नहर विभाग को फोन करके पानी कम कराया गया, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला तो लोग नहर की झाड़ियों में खोजना शुरू किया। इस दौरान वह झाड़ियों में सुरक्षित मिला। लोग उसे स्थानीय चिकित्सक के यहां चेक कराए डाक्टर ने हालत ठीक बताया। करीब साढ़े चार घंटे बाद पुलिस और परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *