
दैनिक भारत न्यूज
कानपुर।
लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े खेल का खाद्य विभाग ने पर्दाफाश किया है। शहर के बिल्हौर इलाके संचालित अनुज कोल्ड स्टोर व एमपी कोल्ड स्टोर में छापेमारी के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने करीब 5 हजार किलो आर्टिफिशियल कलर से रंगे हुए आलू बरामद किए हैं।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि साधारण आलू को लाल आलू की तरह दिखाने के लिए उस पर कृत्रिम रंग चढ़ाया जा रहा था, ताकि उसे अधिक कीमत पर बेचा जा सके। खाद्य विभाग ने रंगे हुए आलू के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सवाल यह है कि मुनाफे के लिए आखिर कब तक लोगों की सेहत से ऐसा खिलवाड़ होता रहेगा, फिलहाल जब्त किए गए आलू की कीमत डेढ़ लाख के लगभग बताई जा रही है। अधिकारियों को कहना है लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
