प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश एहसान उल्लाह खान व अन्य
प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश एहसान उल्लाह खान व अन्य

दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश एहसान उल्लाह खान ने अधिवक्ताओं, कर्मचारियों के साथ योग किया। इस अवसर पर आशीष मिश्रा एडवोकेट ने उपस्थित लोगों को योग कराया और नियमित रूप से योग करने के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश एहसान उल्ला खान ने कहा कि योग हमारी देश की शानदार समृद्ध विरासत है। नियमित तौर पर योग करने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि आध्यात्मिक और आत्मिक चेतना का भी विकास होता है। योग शिविर में बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह पाराशर, अरिमर्दन सिंह, अम्बरीष अग्रवाल, विजय बहादुर सिंह, विभा सिंह, नीतू सरोज, प्रियंका, जोया खान, रागिनी एडवोकेट तथा दीप बहादुर, अशोक उर्फ राजू, नगेंद्र सिंह, इंद्र बहादुर, प्रियंका गुप्ता आदि कोर्ट के कर्मचारी उपस्थित रहे।

00000000

न्यायिक अधिकारियों के साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया योगाभ्यासः

हरे टी शर्ट में सीजेएम सत्यवीर सिंह

दीवानी न्यायालय के हाल ऑफ जस्टिस में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह तथा अन्य न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों ने योग दिवस में प्रतिभाग किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीतिका राजन ने बताया कि जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को योग शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह,मुंसिफ हवेली रविकांत, न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, वीनस कुमार आदि न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

00000000000

आधी आबादी ने किया योगः

“स्वस्थ आयु के लिये योग” की मुख्य थीम के संकल्प को लेकर मनाये जा रहे 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आधी आबादी ने भी नारी शक्ति संस्थान के बैनर तले ठंडी सड़क स्थित पार्क में योगाभ्यास कर योग के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिसमें नारी शक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
योग गुरु श्री शुभकरण द्वारा नारी शक्तियों को अनुलोम विलोम सहित प्राणायाम की 8 विभिन्न मुद्राओं के गुर सीखाया और योग को जीवन में उतारने की अपील किया। इस अवसर पर संस्थान सचिव डा. पूनम तिवारी, अर्चना वत्सल,पूनम यशपाल सिंह,ममता शर्मा,रिंकी प्रशांत,माधुरी पांडेय,सुषमा श्रीवास्तव,किरन यादव,मधु अस्थाना,माधुरी त्रिपाठी,मीना राय आदि सहित संस्थान की महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *