
दैनिक भारत न्यूज
बिंद्राबाज़ार (आज़मगढ़)।
मदरसा मदरसतुल बनात मंगरावा के सभागार में जनपद के 10-10 मेधावी मौलवी व आलिम के छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिसमें से आलीम में प्रथम स्थान एशिया बानो 73.60 % , द्वितीय अफीफा, तृतीय बुसरा बानो रही अन्य में मनाल अक़दस, सानिया बानो,सलेहा बानो, फिजा मारिया ,गुलाम मुस्तफा, जीनत बानो।
एवं मौलवी में प्रथम मुंजाह 75.50 %, दितीय हन्ना शाह, तृतीय अरशद जमाल एवं अन्य तुफेल अहमद , मिस्बाह बानो, मरहबा निशा ,अरीबा अंजुम, अबू हुजैफा, उमना जाबिर,उम्मे अफीफा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं दी जा रही हैं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को ज्यादातर योजनाओं का लाभ मिल रहा है और जो योजनाएं प्रस्तावित हैं वह भी जल्द से जल्द अमल में आ जाएगी।
मुख्य अतिथि उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण मंडल आजमगढ़ विजय प्रताप यादव, विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आजमगढ़ वर्षा अग्रवाल व विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद महफ़ूज़ खां मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य मदरसतुल बनात तस्लीम फातिमा ने किया।
प्रधानाचार्य तस्लीम फातिमा ने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है केवल प्रतिभाओं को निखरना जरूरी है। सभी छात्र और छात्राएं प्रतिभावान हैं बस केवल ज्ञान की जरूरत है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
मोहम्मद अकमल ,शफीक अहमद ,मोहम्मद अरशद, मोहम्मद अजमल, मोहम्मद आरिफ, एवं जनपद के कई मदरसों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
