दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
शेरपुर कुटी के निकट वीरभद्रपुर, हनेवता में श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर रामकृष्ण दास जी महाराज की अध्यक्षता में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। काशी के यज्ञाचार्य पं.कपिलदेव शर्मा के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से यज्ञ कार्य सम्पादित किया जा रहा है, इस दौरान भक्तगण दिन में हवन, पूजन और यज्ञमंडप की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं और सायं रामकथा सुन धन्य हो रहे हैं।
दिल्ली से पधारे राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता कौशल किशोर जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र सुख दुख में समता का संदेश देता है। श्रीराम जी को युवराज पद देने की तैयारी हो गई थी, किंतु मंथरा ने कैकेयी के मन में कुमति का ऐसा बीज बो दिया, जिसके चलते प्रभु श्रीराम को बनवास हो गया। यह समाचार सुनने के बाद श्रीराम को थोड़ा भी कष्ट नहीं हुआ, बल्कि वे प्रसन्न हो गये। कथावाचक ने इसी क्रम में वनवास के प्रसंग का रोचक वर्णन करते हुए अपने संगीतमय प्रवचन से लोगों को भाव विभोर कर दिया। संचालन शम्भूदास ने किया। मुख्य यजमान रमाकांत यादव ने मानस पूजन किया। कार्यक्रम में प्रख्यात साहित्यकार पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, ग्राम प्रधान विपिन यादव उर्फ कंचन यादव, रणधीर सिंह, सुधीर दास जी महाराज, नवल किशोर द्विवेदी, सुभाष शास्त्री, अजय पांडेय सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *