
दैनिक भारत न्यूज
मऊ।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा बाजार में बुधवार की देर शाम एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने भाजपा के पूर्व विधायक विजय राजभर की गाड़ी को रोकवा लिया। गनर के साथ धक्का मुक्की किए। लगन के सीजन में बीच सड़क पर घटना होने से अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। पुलिस तीनों मनबढ़ों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक एक ही बाइक पर सवार तीनों युवक बलिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्व विधायक की गाड़ी ने उन्हें ओवरटेक किया, जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई। आरोप है कि इसके बाद बाइक सवार युवक पूर्व विधायक की गाड़ी का पीछा करते हुए पहसा बाजार पहुंचे और गाड़ी के सामने बाइक खड़ी कर उसे रोक दिया। इस दौरान युवकों और विधायक के गनर के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। गनर ने आरोप लगाया कि तीनों युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने जानबूझकर गाड़ी रुकवाई। गनर के मुताबिक, जब वह वाहन से नीचे उतरे तो युवकों ने उनके साथ अभद्रता की और हाथापाई पर उतारू हो गए। पूर्व विधायक विजय राजभर ने बताया कि वह निमंत्रण करके लौट रहे थे। तभी ब्रेकर के पास एक पल्सर बाइक पर सवार तीन युवकों ने अचानक उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर हाथ देकर रोकने को कहे, गाड़ी नहीं रुकी तो बाइक आगे खड़ा कर दिए, तीनों गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अपने स्तर से सच का पता लगाने में जुटी हुई है।
