
दैनिक भारत न्यूज
लखनऊ।
बुधवार को अलीगढ़ जनपद की पुलिस के हाथ नकली नोट की सप्लाई करके देश को खोखला बनाने वाले गिरोह के सदस्य हत्थे चढ़ गये हैं। इनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली नोट बरामद हुई है। गिरोह का सरगना दिल्ली में बैठकर फेक करेंसी की सप्लाई करवा रहा था।
एसपी ग्रामीण अलीगढ़ मनीष कुमार मिश्रा के मुताबिक थाना गोरई पुलिस और CIW देहात टीम की यह संयुक्त कार्रवाई में
जिकरुल, वसीम, आसिफ और फरमान को दबोचा गया है। इनके कब्जे से 7 लाख 70 हजार रुपये की नकली भारतीय करेंसी बरामद हुई है।
एसपी ग्रामीण के मुताबिक यह गिरोह लंबे समय से नकली नोटों का कारोबार कर अलग-अलग जिलों में सप्लाई करने का काम कर रहा था। पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि नकली करेंसी का एक बड़ा नेटवर्क पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में सक्रिय है। इसी सूचना के आधार पर थाना गोरई पुलिस और CIW देहात टीम ने रणनीति बनाकर कार्रवाई की।इस संयुक्त ऑपरेशन में CIW देहात प्रभारी पंकज वेदवान, गौरव चौधरी आदि शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लाख 70 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की बात अधिकारी द्वारा कही जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट कहां तैयार किए जा रहे थे और किन-किन जिलों में इनकी सप्लाई की जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह की कमर तोड़कर रख देगी।
