दैनिक भारत न्यूज

मेंहनगर।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कम्हरिया स्थिति तरवा खरियानी मार्ग के समीप अनुज गैस एजेंसी के संचालक प्रदीप कुमार सिंह ने उपस्थित उपभोक्ताओं से अपील किया कि बिना वजह भीड़ न लगाए, डीसी नंबर लेकर आए गैस सिलेंडर लेकर जाए। इंडियन गैस एजेंस के संचालक श्री सिंह ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि अब बिना डीसी नंबर के गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने और सही उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए लागू की गई है। एजेंसी द्वारा सभी उपभोक्ताओं से गैस लेने के समय अपना नंबर अनिवार्य रूप से बताने की अपील की गई है।
सिंह ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के पास डीसी नंबर नहीं है, वे पहले एजेंसी से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि गैस वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *