दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जनपद की पुलिस अपराधियों पर दिन प्रतिदिन शिकंजा कसते जा रही है। इसीक्रम में करोड़ो रुपये के फर्जीवाड़ा करने के आरोप में फरार चल रहे मां और बेटे के घर पुलिस द्वारा शनिवार को अदालत द्वारा जारी नोटिस चस्पा कराई। साथ ही डुगडुगी पिटवाई।
सीओ सिटी शुभम तोंदी ने बताया कि शहर कोतवाली में धोखाधड़ी का एक पुराना मुकदमा दर्ज है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग आरोपी हैं। इन पर आरोप है कि यह लोग किसानों की जमीन का फर्जी कागजात के आधार पर एग्रीमेंट कराकर करोड़ो रुपये की जमीन प्लानिंग करके बेच दिए हैं। इस संबध में ज्यादातर आरोपी गिरफ्तार करके जेल भेजवा दिए गये हैं। इस गिरोह का मास्टरमाइंड कृष्णचंद राय है। जो शहर कोतवाली आजमगढ़ के आजमपुर कोडर गांव का निवासी है। कृष्णचंद राय मौजूदा समय में जेल की हवा खा रहा। जबकि उसकी पत्नी और बेटे अभी भी फरार हैं।
सीओ सिटी ने बताया कि फरार आरोपियों के घर अदालत द्वारा जारी की गयी नोटिस चस्पा कराई गयी। साथ ही आरोपियों के जल्द से जल्द कोर्ट में हाजिर होने के लिए डुगडुगी पिटवाई गयी। सीओ सिटी ने बताया कि कृष्ण चंद राय के बरदह थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुरफेटी गांव स्थित आवास सहित अन्य ठिकानों पर भी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गयी। इन आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें भी लगाई गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *