दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के आदेश एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन आर वर्मा ने जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों एवं पैथोलॉजी केंद्रों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।इसी क्रम में डिप्टी सीएमओ/नोडल नर्सिंग होम प्रतिष्ठान डॉ. आलेन्द कुमार के नेतृत्व में बिलरियागंज एवं फरिहां क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जिसमें कई संस्थान बिना पंजीकरण एवं मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित पाए गए।

बिलरियागंज (चाँदपट्टी/आजमपुर बाजार) में हुई प्रमुख कार्रवाई:
चाँदपट्टी स्थित “आंख का अस्पताल एवं चश्मा घर” को पूर्व में नोटिस के बावजूद संतोषजनक उत्तर न देने तथा अवैध ऑपरेशन की सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया।जायसवाल डेंटल केयर सेंटर, चाँदपट्टी को भी अपंजीकृत पाए जाने पर 3 दिन का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संतोषजनक अभिलेख न प्राप्त होने पर आगे कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार आजमपुर बाजार स्थित दुबे पैथोलॉजी सेंटर एवं यूनिक डेंटल केयर सेंटर को भी बिना पंजीकरण संचालित पाए जाने पर 3 दिन का नोटिस जारी करते हुए समस्त अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है अन्यथा की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही तय।

फरिहां में हुई प्रमुख कार्रवाई:
विद्या हेल्थ केयर सेंटर एवं जच्चा-बच्चा केंद्र में निरीक्षण के दौरान पंजीकरण संबंधी अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर उसके ऑपरेशन थियेटर (OT) को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। आयुष पाली क्लीनिक को भी अपंजीकृत पाए जाने पर 3 दिन का नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ एन आर वर्मा ने दो टूक कहा है कि अवैध एवं मानकविहीन चिकित्सा संस्थानों का संचालन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नोटिस प्राप्त संस्थानों द्वारा निर्धारित अवधि में वैध अभिलेख प्रस्तुत न करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए पूर्ण रूप से सीज की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में ऐसे अवैध संस्थानों के विरुद्ध अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *