
दैनिक भारत न्यूज
पटवध।
बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर में कक्षा पांच उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड व ट्रांसफर सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। इस दौरान नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए 12 बच्चों का नामांकन हर्सोउल्लास के साथ किया गया। प्रधानाध्यापक कपिल देव सिंह ने बताया की बच्चों के एडमिशन का कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। हम लोग अपने क्षेत्र में गांव-गांव जाकर पूर्व बच्चों के साथ वर्तमान बच्चों को भी जोड़ रहे हैं।
