
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान शहर के बागेश्वर चौराहा क्षेत्र में स्वयं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात प्रभारी निरीक्षक यातायात और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती लगे वाहन, पुलिस लिखे वाहन, उत्तर प्रदेश सरकार लिखे वाहन (बिना अधिकृत अधिकारी की उपस्थिति), काली फिल्म लगे वाहन एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 65 दोपहिया/चारपहिया वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई की गई।
इनमें 08 काली फिल्म लगे वाहन, 17 फाल्टी नंबर प्लेट (नाम/जाति/धर्म/पद सूचक शब्द अंकित) वाले वाहन तथा 40 अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन शामिल हैं।
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
