
दैनिक भारत न्यूज
शामली।
उत्तर प्रदेश के शामली पुलिस ने एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 10 पिस्टल, पांच तमंचे, जिंदा कारतूस और तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। पकड़ा गया तस्कर मध्य प्रदेश से लेकर वेस्टर्न यूपी और हरियाणा प्रदेश तक इन हथियारों की तस्करी करता है।
दिल्ली से सटे शामली जिले के कैराना कोतवाली पुलिस ने एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 10 पिस्टल, पांच तमंचे,एक मोबाइल व तस्करी में प्रयुक्त की जाने वाली एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। तस्करी का यह पूरा नेटवर्क मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा तक फैला हुआ है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने बताया कि वह सभी अवैध तमंचे और पिस्टल खरीदने के लिए अकरम नाम के व्यक्ति से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बात करता था और अकरम उसे मध्य प्रदेश के बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर मिलता था और वहां से बैग में रखकर हथियार उसे सौंप देता था। जिसके एवज़ में वह उसे नगद रुपयों का भुगतान करता था और अवैध असलाहों को जनपद में लाकर मोटरसाइकिल के माध्यम से कादिर पुत्र आबिद गांव तीतरवाड़ा थाना कैराना को बेचने जा रहा था। कादिर अवैध असलहो को अपने पास गोपनीय तरीके से रखता था जिसकी मुझे जानकारी नहीं है कबीर को मैंने पहले भी तमंचे व पिस्टल लाकर दिए हैं।
इस पूरे मामले में एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि काफी दिनों से जानकारी मिल रही थी कि हमारे यहां एक गैंग है जिसके सक्रिय सदस्य है जो की बुरहानपुर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बॉर्डर पर स्थित है। वहां से यह लोग तमंचा और पिस्तौल बनवाकर सप्लाई कर रहे हैं। जिसके पीछे हम लोगों ने टीम को बनाकर लगा रखा था। जिसमें एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। जिसके पास से कुल 15 अवैध हथियार बरामद हुए हैं। जिनमें 10 वेपंस इलीगल कंट्री मेड 32.5 बोर की पिस्टल है और पांच इसमें तमंचे हैं 315 बोर इसके अलावा इसके पास से जिंदा एवं खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं और इससे जानकारी हुई कि यह वहां से पिस्टल और तमंचे बनवाकर लाता है और यहां पर कादिर नाम के व्यक्ति को सप्लाई करता है और कादिर नाम का व्यक्ति इन सभी को वेस्टर्न यूपी और हरियाणा में सप्लाई करता है। इसमें जो एक लिंक था बुरहानपुर और वेस्टर्न यूपी और हरियाणा के बीच में उसको क्रैक किया गया है। एसपी ने बताया कि वहां से करीब 20 से 25 हज़ार रुपए में यह पिस्टल खरीदी जाती है और यहां लाकर 50 से 60 हज़ार रुपए में बेची जाती है और यह पिस्टल बिल्कुल वैल पॉलिश्ड है और देखने में ऐसी लग रही है जैसे कि बिल्कुल कंपनी मेड हो।
