
रिपोर्टः नरेंद्र बहादुर राय
बिलरियागंज समेत जिले के अन्य क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गरम है। गुरुवार को बिलरियागंज क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर तेल लेने के लिए लंबी कतारें लग गयी थी। कोई गैलन तो कोई बोतल लेकर पंप पर पहुंच गया। जानकारी होने पर प्रशासन सख्त हो गया। पेट्रोल, डीजल की कमी होने की आशंका में गुरुवार को बिलरियागंज में सभी पेट्रोल पंपो पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यही नहीं कोई गैलन तो कोई बोतल लेकर पहुंचा। तेल लेने की होड़ लगी रही। इसकी सूचना सम्बंधित अधिकारियों को दी गई। आपूर्ति निरीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है। महज अफवाह है। उस पर विश्वास न करें। गैलन व बोतल में पेट्रोल लेना प्रतिबंधित है। गैलन व बोतल में तेल देने पर पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद गैलन में पेट्रोल देना बंद कर दिया गया।
