दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज नगर के मसीरपुर तिराहे के समीप खाकी बाबा पोखरे में गुरुवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे स्थानीय लोग जब पोखरे पर पहुंचे तो एक लाश पोखरे में तैरती हुई दिखी। लोगों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी लालगंज एवं इंस्पेक्टर देवगांव को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालवाया जिसकी पहचान ऋषिकेश गिरी उम्र 45 वर्ष पुत्र नीलकंठ गिरी निवासी गोला बाजार लालगंज के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पत्नी संगीता एवं भाई त्रिपुरारी शंकर गिरी का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऋषिकेश गिरी शराब बहुत पीता था। मृत्यु कैसे हुई पोखर में कैसे पहुंचा अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ऋषिकेश गिरी के दो पुत्र अमन एवं आर्यन एवं एक पुत्री किर्ती गिरी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *