रिपोर्टः सुरेंद्र राय

पटवध।
बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत आलिया पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम अभिभावकगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सत्र 2025–2026 के वार्षिक परीक्षा परिणाम (रिपोर्ट कार्ड) विद्यार्थियों को वितरित किए गए। अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपलब्धियों एवं सुधार के क्षेत्रों में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अभिभावकों ने इसकी सराहना की। लोगों ने कहा कि कम से कम बच्चों की पूर्ण रूप से जानकारी विद्यालय परिवार द्वारा दी जा रही है।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. आतिफ बेग (प्रिंसिपल, FH मेडिकल कॉलेज, फिरोजाबाद) रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या नौशाबा मुनव्वर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सोहैब अहमद ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *