दैनिक भारत न्यूज

पटवध।
बिलरियागंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर के प्रांगण में मंगलवार को मासिक संकुल बैठक आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाध्यापक कपिल देव सिंह थे। जबकि मुख्य अतिथि डायट के प्रचार्य अमरनाथ राय व विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी बिलरियागंज जगदीश यादव रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सरस्वती गीत गान गया। उसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत गया। बच्चों द्वारा तरह-तरह के संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने सबका मन मोह लिया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा प्रांगण गूंज उठा।
डायट प्राचार्य ने बच्चों को बारे में विस्तार पूर्वक सबको बताया। कहा कि विद्यालय में क्या क्या होना चाहिए। क्या क्या नहीं होना चाहिए।
खंड शिक्षाधिकारी ने कार्यक्रम में स्कूल रेडी नेश कार्यक्रम, रेमोरियल शिक्षा पर नामांकन एवं अन्य पहलुओं पर विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम का संचालन जयहिंद सिंह द्वारा किया गया। प्रधानाध्यापक कपिल देव सिंह, राशिद अली, संगीता मिश्रा, मालती यादव, संगीता राय, नेहा सिंह, सुचिता यादव, एसआरजी जयशंकर सिंह, महेंद्र पुरी, इंद्र प्रताप यादव, उपेंद्र कुमार शुक्ला, अमित कुमार राय, सूर्यभान यादव, अनिल श्रीवास्तव, सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, विनय सिंह, विवेक सिंह एवं न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *