
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम उसरौली में सरकारी भूमि पर काफी दिनों से किए गए अतिक्रमण को तहसीलदार लालगंज उमेश सिंह के नेतृत्व में हटवाया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम उसरौली देवगांव स्थित गाटा संख्या 13/0.020 हेक्टेयर प खाते की भूमि है, जिसमें से लगभग 0.003 हेक्टेयर भूमि पर पलकधारी पुत्र जायत्री द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया था। बताया गया कि इस मामले में उच्च न्यायालय में जनहित याचिका संख्या 1246/2025 (अजय कुमार बनाम राज्य सरकार व तीन अन्य) भी विचाराधीन रही। पूर्व में पलकधारी द्वारा स्वयं ही अतिक्रमित क्षेत्र से कब्जा हटा लिया गया था। हालांकि बाद में सितंबर 2025 में लगभग 0.001 हेक्टेयर भूमि पर पर्दे की आड़ में दो पिलर लगाकर उस पर करकट डाल दिया गया। साथ ही पलकधारी का छज्जा, जो जमीन से करीब 5 फीट ऊपर है, आंशिक रूप से गाटा संख्या 13 की भूमि को प्रभावित कर रहा था। शनिवार को दोनों पक्षों, ग्रामसभा के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में तहसीलदार उमेश सिंह व राजस्व टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटवा दिया। इस अवसर पर लेखपाल सुनील उपाध्याय, महेश चौधरी, नायब तहसीलदार मनोज गिरी फोर्स के साथ मौजूद रहे।
