
रिपोर्टः सुरेन्द्र राय
पटवध।
बिलरियागंज ब्लाक क्षेत्र के रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कालेज चांदपुर पटवध के प्रांगण में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
ब्रह्महर्षी भूमिहार समाज आजमगढ़ की तरफ से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के प्रबंधक श्रवण कुमार राय थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रासन राय थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा बढ़ता है। होली मिलन समारोह में एक से बढ़कर एक होली से जुड़े भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर रवि नारायण राय, रामआश्रय राय, मुन्ना राय, अमरजीत राय, वशिष्ठ राय, श्रवण कुमार राय, जयदेव राय, अशोक कुमार राय, श्यामकरन राय, अखिलेश राय, सूरज प्रकाश राय, सुरेन्द्र राय उर्फ महंथ, चंद्रप्रकाश राय, रुद्र प्रकाश राय, राकेश राय उर्फ पप्पू राय आदि लोग मौजूद रहे।
