रिपोर्टः सुरेंद्र राय

पटवध।
ब्लॉक बिलरियागंज क्षेत्र के पटवध कौतुक गांव में आवारा पशुओं द्वारा फसलों का काफी नुकसान व पालतू पशुओं को पर हमला करना इनका मुख्य पेसा हो गया था। काफी परेशान होने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। शिकायत को ध्यान में रखते हुए ग्राम विकास अधिकारी अभय नारायण राय द्वारा सफलतापूर्वक ग्रामीणों के सहयोग व कुछ सफाई कर्मी के सहयोग से दो आवारा पशु पकड़े गए। उन्हें पकड़कर गदनपुर हिच्छनपट्टी बृहद गौशाला में ले जाया गया, जिन्हें सरकारी गाड़ी से ले जाया गया। ग्रामीणों में संतोष राय, पप्पू राय, रामप्यारे राय, प्रशांत राय उर्फ मोनू, अरविंद राय, सुरेंद्र राय उर्फ महंत राय, रविंद्र नाथ राय, चंद्र प्रकाश राय, अखिलेश राय, रामकुअर राय आदि लोगों के सहयोग से आज सफलता मिली। लोगों ने चैन की सांस लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *