दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
एसटीएफ लखनऊ की टीम गुरुवार को गंभीरपुर थाने की पुलिस के सहयोग से गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव में स्थित चेकपोस्ट के पास से 1.20 करोड़ रुपये मूल्य का 353.990 किग्रा. गांजा बरामद कर ली। यह आरोपी छत्तीसगढ़ से कंटेनर में छिपाकर सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवाकर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गयी है।
पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राजीव कुमार यादव पुत्र तिलक सिंह है। वह औरेया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के सुरैंदा फूलपुर गांव का निवासी है।
एसपी के मुताबिक एसटीएफ लखनऊ टीम के उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो वे अपनी टीम के साथ गंभीरपुर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष गंभीरपुर अखिलेश कुमार सिंह के साथ अमौड़ा गांव में स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचकर वाहनों की चेकिंग करने लगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रांत से मिनी कंटेनर ट्रक संख्या UP-79 AT-9418 को रोककर चेक किया गया। इस दौरान भीतर छिपाकर रखा गया 14 बोरियों में कुल 353.990 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसे ट्रक में बनी प्लास्टिक की कैविटी में छिपाकर रखा गया था। पुलिस के मुताबिक बरामद हुए गांजा की कीमत 1.20 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

अपराध करने का तरीकाः

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त से हुई पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से अवैध गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करता है। अभियुक्त ने बताया कि तस्करी के दौरान पुलिस से बचने के लिए गांजे को मिनी कंटेनर ट्रकों में बनी गुप्त कैविटी तथा प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर ले जाया जाता है, जिससे सामान्य चेकिंग में पकड़ में आने की संभावना कम हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *