दैनिक भारत न्यूज

बिलरियागंज।
गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के गोरिया बाजार में स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार की शाम संगीतमय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र राय रहे।
कार्यक्रम में भोजपुरी जगत के कलाकारों ने अपने गीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। होली के पारंपरिक गीतों पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए ।
समारोह के दौरान लोगों ने अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता सतेंद्र राय ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।
इस मौके पर विक्रांत सिंह, अखिलेश मिश्र, शैलेन्द्र तिवारी, दीपक मिश्रा, रवींद्र सिंह,राम सागर सिंह, अभिषेक राय, संदीप जायस वाल,चंदू मौर्य, सुनील रायसहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *