दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अंजुमन इस्लामिया उच्चतम माध्यमिक विद्यालय दौना साफीपुर सरूपहा लालगंज में फर्जी नियुक्ति मामले में प्रबंधक अबू आसिम को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ कोर्ट द्वारा गैर जमानती वारंट जारी था।
बता दें कि विद्यालय में अबू आसिम सन् 2000 में प्रबंधक पद पर नियुक्त हुए। तब से इन्होंने पुराने 14 अध्यापकों को धीरे-धीरे बिना नोटिस के 2005 तक विद्यालय से निकला दिया। सन् 2008 में जिला विद्यालय निरीक्षक रहे महेंद्र कुमार यादव के पास जाकर निकाले गए अध्यापकों ने शिकायत की, तब प्रबन्धक द्वारा झूठी रिपोर्ट सौंप दी गई कि यह अध्यापक विद्यालय पर पढ़ाने ही नहीं आते, निकाले गए शिक्षक कानूनी तौर पर विभाग से निकले नहीं थे। प्रबंधक ने फर्जी तरीके से 11 शिक्षकों की और नियुक्ति विद्यालय में कर दी। धोखाधड़ी का मामला जब शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया तब ज्वाइन्ट डायरेक्टर दलजीत सिंह पुरी के आदेश पर आजमगढ़ में फर्जी नियुक्ति मामले में सन 2008 में आजमगढ़ सह जिला विद्यालय निरीक्षक भरत राम की तहरीर पर विद्यालय के प्रबंधक अबू आसिम उर्फ गुड्डू पुत्र मुर्तजा निवासी दौना के विरुद्ध देवगांव कोतवाली में अपराध संख्या 301/08 धारा 419, 420,467,468,471 दर्ज कराया गया था। विद्यालय के प्रबंधक अबू आसिम उर्फ गुड्डू ने अंजुमन इस्लामिया उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा सृजित पद से अधिक फर्जी नियुक्ति कर डाली। न्यायालय की अवहेलना करने पर प्रबंधक के विरुद्ध एसीजीएम कोर्ट नंबर 10 के आदेश पर गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। जिस पर देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने अबू आसिम उर्फ गुड्डू को लालगंज स्थित आवास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। बता दें कि प्रबंधक को छुड़ाने के लिए तमाम हस्तियां एड़ी चोटी का जोर लगा लिए, पर किसी की एक न चली। गिरफ्तारी के बाद अबू आसिम की तबियत खराब हो गयी। उनका लालगंज बाजार में इलाज कराया गया। मेडिकल सलाह के बाद आगे की कार्रवाई की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *