दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उपरांत गुरुवार को पुलिस लाइन में पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव मनाया गया। इस दौरान डीआईजी सुनील कुमार सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसपी डा. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिकारी एवं कर्मचारी रंग, अबीर एवं गुलाल में सराबोर होकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द्र का संदेश देते हुए उत्सव में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान संगीत, लोकगीत एवं नृत्य का आकर्षक संगम देखने को मिला, जिसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा होली पर्व के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, जो समाज में आपसी सद्भाव और एकता को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *