दैनिक भारत न्यूज

बूढ़नपुर।
तहसील क्षेत्र के बाबा प्रथम बहिरादेव में सात दिवसीय प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय चंद्रेज सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता उनकी दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया है।
बुधवार को पांचवें दिन के मैच में चार टीमें ने हिस्सा लिया। पहला क्रिकेट मैच गनपतपुर और मदियापार के बीच खेला गया। जिसमें निर्धारित 6 ओवर गनपतपुर की टीम ने मदियापार के सामने 119 रन का लक्ष्य रखा। गनपतपुर की टीम ने 46 रनों जीत दर्ज की।इस प्रकार विजेता गनपतपुर की टीम हुई। उपविजेता मदियापार की टीम रही। दूसरा मैच सहुल एलेवेन और अनमोल के बीच खेला गया। जिसमें 6 ओवर में 151 रन बनाकर सहुल एलेवेन की टीम विजेता हुई और उपविजेता सरैया की टीम रही। 99 रनों के अन्तर सहुल एलेवेन ने अनमोल की टीम को पराजित किया। तीसरा मैच संग्राम एलेवेन और गौरा के बीच खेला गया। जिसमें 6 ओवर में गौरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन का लक्ष्य संग्राम एलेवेन के टीम के सामने रखा। संग्राम एलेवेन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में आल आउट हो गई। इस प्रकार विजेता गौरा और उपविजेता संग्राम एलेवेन की टीम रही। चौथा मैच सहुल एलेवेन की टीम और शुभम एलेवेन के बीच खेला गया। जिसमें 6 ओवर में शुभम एलेवेन की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 72 रन का लक्ष्य सहुल एलेवेन के सामने रखा। इस मैच में आठ विकेट से सहुल एलेवेन की टीम ने जीत दर्ज की। इस प्रकार विजेता सहुल एलेवेन की टीम और उपविजेता शुभम एलेवेन की टीम रही। खेल प्रतियोगिता में 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। 16 टीमो ने जीत दर्ज किया। कार्यक्रम के आयोजन एडी बेसिक डॉक्टर कौस्तुभ सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कॉमेंटेटर रजनीश सिंह और शिखर भास्कर न्यू भोजपुरी अंदाज में कंमेन्ट्री की। हजारों की संख्या में क्रिकेट मैच का देखने वालों की भीड़ जुटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *