
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
पल्हना विकास खंड पल्हना स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान क्रीं कुंड वाराणसी की शाखा भरथीपुर आजमगढ़ में परम पूज्य पीठाधीश्वर बाबा श्री सिद्धार्थ गौतम राम महाराज जी वाराणसी के आदेशानुसार 19 सूत्री कार्यक्रम के तहत निशुल्क नेत्र शिविर व लेन्स प्रत्यारोपण का तीसरा शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर में कुशल नेत्र विशेषज्ञों द्वारा कुल 183 गरीब, असहाय मरीजों ने नेत्र चेकअप कराया, जिसमें क्षेत्र के दीनदयाल पांडे, राजनाथ मौर्य, सोमनाथ सिंह, सत्यदेव सिंह, देवेंद्र सिह, नखड़ू मौर्य सहित 70 मरीज की आंखों में मोतियाबिंद एवं अन्य बीमारी पाई गई। जिन्हें ऑपरेशन के लिए आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल हरहुआ वाराणसी की बस से भेजा गया। इससे पहले 27 नवंबर को 63 लोगों को एवं 30 दिसंबर को 106 लोगों को आंख के ऑपरेशन के लिए संस्थान संस्थान द्वारा हॉस्पिटल भेजा गया था।
संस्थान व आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से सभी मरीजों को निशुल्क इलाज और ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की गई, जिससे उन्हें अपनी आंखों की समस्याओं से निजात पाने में मदद मिली। इस अवसर पर संस्थान के सभी सदस्यों और डॉक्टरों को लोगों द्वारा बधाई दी गई, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख योगदान भरथीपुर शाखा के व्यवस्थापक एवं पूर्व प्रधान बेचई सिंह, लाल बहादुर सिंह खनियरा, मंगेश प्रजापति, सनवारी राजभर, इमरान अंसारी, इंद्रमणि सिंह, घनश्याम सिंह, छट्ठू राजभर, अशोक राजभर, बृजेश यादव आदि का रहा।
