दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर ) के दौरान भारी व भाजपा नेताओं द्वारा बीएलओ से फॉर्म 7 पर जबरदस्ती दस्तखत बनवाकर जिंदा व मौजूद व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से काटने का प्रयास किया जा रहा है।
इस प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक- नफीस अहमद, विधायक- अखिलेश यादव, विधायक- पूजा सरोज, अध्यक्ष जिला पंचायत विजय यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव आदि ने जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम प्रशासन से मिलकर विरोध दर्ज कराया।

जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि टाइप सुधा फॉर्म 7 भाजपा के नेता 100-100 व 50-50 की तादाद में लेकर बीएलओ से जबरदस्ती दरखास्त बनवाकर जमा करने का नियम विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। जो बीएलओ फार्म लेने से मना कर रहे है, उसे डरा धमका रहे हैं। या एसडीएम से टेलीफोन करा रहे हैं। यह कार्य बिल्कुल नियम विरुद्ध हो रहा है। प्रशासन ऐसे लोगों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करेगा तो समाजवादी पार्टी ऐसे लोगों को इकट्ठाकर धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होगी।
भाजपा के लोग यह समझ गए हैं कि ड्राफ्ट लिस्ट में आए नाम के बदौलत हम नहीं जीत पाएंगे। इस कारण आयोग की मदद से प्रशासन के माध्यम से सरकार फर्जी तरीके से वोटों को कटवाने का प्रयास कर रही है। जिलाधिकारी ने इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *