
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जिला जज कार्यालय में दफ्तरी भूतनाथ तिवारी के सेवानिवृत होने पर कर्मचारी संघ ने दीवानी न्यायालय के हॉल ऑफ़ जस्टिस समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश जयप्रकाश पांडेय ने अंगवस्त्र पहना भूतनाथ तिवारी को सम्मानित किया। वहीं एम ए सी टी कोर्ट के जज मुकेश कुमार सिंह ने भूतनाथ तिवारी को रामचरित मानस की प्रति भेंट की। हाल में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि जिस दिन हम सेवा शुरू करते हैं उसी दिन से यह तय होता है कि कब नौकरी से सेवानिवृत्त होना है।नौकरी से रिटायरमेंट एक नई यात्रा शुरू करने का पड़ाव भर है। इस अवसर पर अपर जिला जज अजय कुमार शाही, कमलापति, विजय कुमार वर्मा, जैनुद्दीन अंसारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, रिपु दमन सिंह, वंशिका श्रीवास्तव आदि न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रंजय कुमार मंत्री अजीत कुमार श्रीवास्तव समेत बहुत से कर्मचारी उपस्थित रहे।समारोह का संचालन स्टेनो संघ के अध्यक्ष अमरेश सिंह ने किया।
