दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिरगंज में आगजनी की घटना ने किराना की दुकान में लाखों का सामान जलाकर खाक कर दिया।
बता दें कि रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान स्वामी शिवपूजन यादव पुत्र मार्कण्डेय यादव निवासी खनियरा (कूड़ेभार) मुसाफिरगंज में अपनी किराना की दुकान बंद कर घर चला गया। करीब 10 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि दुकान में आग लगी है। मौके पर पहुंचकर दुकानदार ने पड़ोसियों और अग्निशमन विभाग की मदद से आग बुझाने का प्रयास कर आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान , फ्रिज, इलेक्ट्रिक कांटा, रैक भी जलकर खाक हो गया। शिवपूजन का कहना है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। मेरा लगभग 2 लाख का सामान जल गया है। उधर इस घटना से आस-पास सहित दुकानदार भयभीत हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *