दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
डा. राजनाथ के निधन पर डॉक्टर्स वेल फेयर सोसाइटी लालगंज आजमगढ़ द्वारा शनिवार को शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गयी। डा. राजनाथ पूर्व में सीएचसी लालगंज में और वर्तमान में मंडलीय हॉस्पिटल आजमगढ़ में कार्यरत थे।
डॉक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी लालगंज की तरफ से 2 मिनट का मौन रखकर शोक सभा किए। यह आयोजन चरक हॉस्पिटल बाईपास पर किया गया। जिसमें अध्यक्ष डा. एसआर सरोज ने कहा कि डा. राजनाथ चिकित्सा जगत में बहुत ही सराहनीय सेवा कार्य दिए। समाज और मरीज के प्रति हमेशा ईमानदार एवं योग्य चिकित्सक के रूप में पहचान बनाने वाले चिकित्सक आज लोगों के बीच नहीं रहे। शोक सभा में उपस्थित चिकित्सक डा श्रीनाथ, डा. पीके राय, डा. रामचंद्र सरोज, डा. राजवंत चौहान, डा. सतीश चंद्रा, डॉक्टर रामभुवान सिंह, डॉक्टर एमए आजमी, डॉक्टर सुरेंद्र गुप्ता, डा. अरविंद चौरसिया, डॉक्टर दिलीप राव, डा. रामभुवन गौतम, डा. आरिफ , डा. एनके गिरी आदि चिकित्सकों ने विनम्र श्रद्धांजलि दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *