
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लालगंज ब्लाक क्षेत्र के चेवार गांव में स्थित फेकू सिंह महाविद्यालय में सोमवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गांव की महिला लालसा देवी द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में अमरनाथ सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य व शूद्र यह चार वर्ण में ही विभाजित कर समाज को चलाने के लिए निर्धारित किया गया था। उसमें कोई जाति और बिरादरी नहीं थी, लेकिन आज राजनीतिक पार्टियां अपने वोट बैंक के लिए हिंदू को हिंदू से बिरादरी में तब्दील कर दी हैं।
ग्राम विकास संयोजक प्रेम प्रकाश ने कहा कि सभी हिन्दू बराबर हैं। कोई ऊंच या नीचा नहीं है।
कार्यक्रम में रामनयन सिंह ने तु हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है इंसान बनेगा, गीत से उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं गायक कलाकार फिरोज अहमद ने भी शायरी व गीत से लोगो क़ो लुभाया।
कार्यक्रम को राजेश शुक्ला, नीरज सिंह, कमलेश सिंह, जवाहर मौर्य, रामनयन सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया।
इस अवसर पर पारस यादव, डॉक्टर गणेश सिंह, मुकेश सिंह, बबलू प्रधान, इंद्रजीत पाल, बब्बू सिंह, विजेंद्र सिंह, सोनू तिवारी, हनुमान पाल, नगर प्रचारक अखिल आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विक्रमा सिंह ने किया।
