
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की 86 वीं जयंती मनाई गयी।
सप कार्यालय में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में पार्टी के नेतागण स्व. मुलायम सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
हवलदार यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव गरीबों, मजलूमों, किसानों के नेता थे। उन्होंने आजीवन संघर्ष करके तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के रक्षा मंत्री बने। उन्होंने अपने कार्यकाल में तमाम जनहित की योजनाएं लागू कर जनता को लाभ पहुंचाया। देश के रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने सैनिकों को उनके शहीद होने के बाद उनके शव को ससम्मान घर भेजने का फैसला लेकर ऐतिहासिक कदम उठाया था।
प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद मुलायम किसानों के हित में तमाम फैसले लिए। दुर्घटना बीमा योजना, दैवीय आपदा में हुई मृत्यु के अनुदान, कन्या विद्याधन, सिंचाई, दवाई मुफ्त देने का फैसला आदि ऐतिहासिक कार्य था।
पंचायती राज व्यवस्थाओं को मजबूत करने व पिछड़े, दलितों को भागीदारी देने के लिए आरक्षण लागू कराया। संविधान की मर्यादा कायम करने के लिए उन्होंने मंदिर,मस्जिद प्रकरण में कठोर निर्णय लेकर दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, विधायक- एच. एन. सिंह पटेल, कमलाकांत राजभर, अखिलेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, विधायक-नफीस अहमद, पूर्व एमएलसी- कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक-श्याम बहादुर सिंह यादव, जयराम सिंह पटेल, राम प्यारे यादव, राज नरायण यादव आदि मौजूद रहे।
