दैनिक भारत न्यूज

पवई।
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के ओरिल केवटाना के पास एक 22 वर्षीय युवक की पीटपीटकर हत्या कर दी गयी। घटना का कारण प्रेम प्रपंच बताया जा रहा।
मृत नरेंद्र बिंद (22) पुत्र राम किशुन बिंद यह सुइथा कला थाना सरपतहा, जौनपुर का रहने वाला था। इसका ननिहाल फूलपुर थाना क्षेत्र के सरैया आलम का पुरवा में था। इसके भाई जितेंद्र बिंद की ससुराल पवई थाना क्षेत्र के ओरिल केवटाना में है। जहां अक्सर उसका आना जाना लगा रहता था। उसी गांव की लड़की जो उसी बिरादरी से है उससे प्रेम हो गया। मृतक कोयंबतूर रहता था। उसकी शादी नहीं हुईं थी, दस दिन पहले यह कोयंबतूर से कमाकर लौटा था, यह चार भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा जितेंद्र ,धर्मेंद्र ,बीरेंद्र हैं।
पिता रामकिशुन बिंद द्वारा पवई थाने में तहरीर दी गई की मेरा लड़का नरेंद्र 12 नवंबर को दिन में दो बजे ननिहाल जाने के लिए घर से निकला और शाम तक वह अपने मामा के यहां सरैया आलम का पुरवा पहुंच गया। रात भर वहां रहा और 13 नवंबर को सुबह अपने ममेरे भाई राम अवतार बिंद के साथ निकला, और राम अवतार को रास्ते में नहर के पास छोड़ दिया और स्वयं ओरिल केवटाना की तरफ चला गया। जहां पर गांव के पहले चकरोड के पास खेत में नीरज, अनिल पुत्रगण कमलेश व प्रियंका पुत्री कमलेश और शंकर पहले से मौजूद थे। यह लोग मेरे बेटे को पकड़कर मारा पीटा। उसके वापस न आने पर कुछ देर बाद राम अवतार ने फोन किया तो उसने बताया कि मैं खेत में घायल पड़ा हूँ। मुझे नीरज, अनिल, प्रियंका व शंकर मारकर खेत में फेक दिए हैं। आओ और मुझे ले चलो, तब राम अवतार वहां पहुंचा उसको उठाकर एक प्राइवेट अस्पताल ले गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पवई पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह भी पहुंचे। घटना का बारीकी से निरीक्षण के बाद वहां से एक प्लास्टिक का गिलास और एक शराब का पाउच मिला जो उनके द्वारा बताया गया और कहा गया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल पाएगी। क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है. इनका प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *