
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर लालगंज में एकता यात्रा कैथी शंकरपुर तिराहे से गाजे बाजे, राष्ट्रीय ध्वज तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की फोटो के साथ सजाये हुए रथों के साथ निकाली गई। एकता यात्रा लालगंज नगर होते हुए तहसील परिसर तक गई, उसके बाद वहां से संस्कार मैरिज हाल तक आई। जहां भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद राजभर की अध्यक्षता में जन सभा का आयोजन हुआ। एकता यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षाकर लोगों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य , जिला के प्रभारी मुराहू राजभर थे। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन भारत की एकता, राष्ट्र की अस्मिता और राष्ट्र के गौरव के लिए समर्पित था। उन्हें भारत देश की 562 रियासतों के एकीकरण का श्रेय प्राप्त है। उन्होंने बिखरे हुए भारत को एकता के सूत्र में बांधा। सरदार वल्लभभाई पटेल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार किया। पटेल जी ने आई सी एस परीक्षा को आई ए एस नाम दिया। चीनी मिल संघ लिमिटेड लखनऊ के उपसभापति ऋषिकांत राय व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय व कार्यक्रम के संयोजक, जिला उपाध्यक्ष राम नयन सिंह, जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विनोद राय, क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह, पल्हना ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, डीसीएफ के चेयरमैन चंदेश्वर राय,चन्द्रू सरोज, अशोक सिंह तिलखरा,राजेश सरोज, राम चन्द्र राम, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, विक्रांत सिंह, अलका सिंह,शरद राय,सिनोद मौर्य,डा. जे पी एन तिवारी, अशोक राय, बृजेश राय, उमाकांत तिवारी, आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने तथा संचालन जिला मंत्री प्रमोद राय ने किया। कार्यक्रम के अंत में दिल्ली बम दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
