
दैनिक भारत न्यूज
आज़मगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अगेहता गांव में स्थित रामसूरत स्मारक इंटर कॉलेज में बुधवार को देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय के निर्देश पर एसआई गौरव सिंह व महिला कांस्टेबल रागिनी सिंह ने मिशन शक्ति फेज 5 के तहत छात्राओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम में कोतवाल विमल प्रकाश राय ने कहा कि महिलाओं को सरकार की मंशा के अनुसार सशक्त बनाया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में महिला पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। एसआई गौरव सिंह
ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे संकट की स्थिति में खुद की रक्षा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश शुक्ला, प्रधानाचार्य अमित शुक्ला सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
