दैनिक भारत न्यूज

आगरा।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला अपने देवर को बहाने से कमरे में बुलाया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाई। जहां स्थित गंभीर देख डॉक्टर ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना को अंजाम देने के बाद भाभी फरार हो गई।
यह चौंकाने वाला मामला बरहन क्षेत्र के खेड़ी अडू गांव का है। जहां एक महिला अपने देवर की शादी अपनी बहन से कराना चाहती थी। लेकिन उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी। इसी बात से भाभी नाराज चल रही थी। दीवाली की छुट्टी पर देवर घर आया हुआ था। सोमवार को दीवाली की पूजा के बाद सब सो गए तो भाभी ने बहाने से देवर को कमरे में बुलाया फिर धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। युवक चीखते हुए कमरे से बाहर निकाला। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। आनन-फानन में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद भाभी घर से फरार हो गई। घटना की जानकारी होने पर महिला का पति भी गांव पहुंचा। वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। इस मामले में परिजनों का कहना है कि युवक की शादी मैनपुरी में तय थी। इसी साल नवंबर महीने में शादी होने वाली थी। लेकिन बहन से शादी न होने पर नाराज भाभी ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *