

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बठा चक बठा गांव में सोमवार की सुबह नीम के पेड़ की डाल से युवक और युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताड़ कर रही है।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह के मुताबिक पता चला कि दोनों युवक और युवती मेंहनगर थाना क्षेत्र के पंदहा गांव के रहने वाले थे। युवती मुंबई से जून 2025 को लापता हो गई थी। जिसके संबंध में वहां पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मृत युवक की पहचान घनश्याम यादव 26 वर्ष पुत्र स्व. राजाराम और युवती की पहचान नंदनी यादव 19 वर्ष पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल के रुप में हुई। वह जौनपुर जिले के कोठवा गांव की रहने वाली थी। पंदहा गांव में स्थित अपने ननिहाल में हुबराज यादव के घर पर रहती थी। घनश्याम और नंदनी के बीच संबंध था। एक साल पूर्व दोनों घर से भाग गये थे। मेंहनगर थाने की पुलिस बड़ी मुश्किल से इन्हें वापस लाई थी। नंदनी को मुंबई भेज दिया गया।
जून 2025 में घनश्याम मुंबई से मेरी नंदनी को लेकर भाग गया। परिवार के लोग इन दोनों का पता लगाने में जुटे थे, इसीबीच सोमवार की सुबह दोनों की लाश गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बाठा चक बाठा में मिली। सूचना मिलने पर मौके पर एसपी सिटी, सीओ सदर, गंभीरपुर, मेंहनगर थाने की पुलिस, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर मुआयना कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी।
