दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लोकतंत्र सेनानी बालमुकुंद गुप्त(76) पुत्र स्व० तिलकधारी गुप्त का देहावसान उनके पैतृक आवास लालगंज पर सोमवार को सायं काल हुआ। उनको अभिषेक गुप्त, प्रवीण गुप्त आदि दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। वह बिल्कुल स्वस्थ थे। वे अपनी दिनचर्या के अनुसार सायं अपनी दूकान पर बैठे थे। अचानक हार्ट अटैक आने से उनका देहावसान हुआ। एसडीएम लालगंज भूपाल सिंह, नायब तहसीलदार, कानून गो हरि द्वार सिंह, थाना कोतवाली देवगांव व चौकी लालगंज के पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर चीनी संघ लिमिटेड , उत्तर प्रदेश के उपसभापति ऋषिकांत राय, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह, दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह,आरएसएस के विभाग प्रमुख उमाशंकर मिश्र, छेदी लाल गुप्त, रंजन जायसवाल , शंकर सोनकर, डॉक्टर सत्यराम गुप्त, मण्डल अध्यक्ष अरुण सिंह, डा. ज्वाला प्रसाद गुप्त, शिवसागर बर्नवाल, सहादुर सोनकर, प्रवीण सिंह, नन्दलाल गुप्त आदि बहुत बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य तथा क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *