दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
आम आदमी पार्टी आजमगढ़ इकाई द्वारा सोमवार को जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में ज्योतिबा फूले के जीवन पर आधारित फिल्म पर रोक लगाने के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने कहा कि हाल ही में महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्षों पर आधारित एक फिल्म बनी है। जिस पर सेंसर बोर्ड द्वारा रोक लगाई गई है। यह रोक न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात है, बल्कि हमारे देश के महान समाज सुधारकों की विचारधारा को दबाने का भी प्रयास प्रतीत होती है।
विधान सभाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि महात्मा फुले और माता सावित्रीबाई फुले ने सदियों से चली आ रही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और शिक्षा, नारी सशक्तिकरण तथा समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उनकी जीवन यात्रा को जनमानस तक पहुँचाना आज के समय की आवश्यकता है, ताकि देश के युवा उनके विचारों से प्रेरणा ले सकें। ऐसे में सरकार द्वारा इनके जीवन पर बनी फिल्म पर रोक लगा दी गयी है। पार्टी के लोग उक्त रोक को हटाकर फिल्म के प्रसारित करने की मांग किए हैं। इस अवसर पर राम सतन पटेल, तनवीर रिजवी, रूपेश विश्वकर्मा, नेबूलाल, कालीमुर्रहमान, एम पी यादव, बाबूराम यादव, उमेश यादव, अरुण मौर्य, राम प्रसाद यादव, अन्नू राय,राजन सिंह, अभिषेक सिंह,संजय यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *