
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लालगंज ब्लाक सभागार में गुरुवार को भाजपा के दोनों जिलाध्यक्षों का स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल दिया गया। जीवन के महत्वपूर्ण जरूरत को पूरा होने पर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे।
लालगंज विकास खंड परिसर में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह उर्फ सोनू के नेतृत्व में लालगंज ब्लाक क्षेत्र के बीडीसी, प्रधान व कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला ध्रुव सिंह और लालगंज विनोद राजभर का जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर अपने नेता की जोरदार आगवानी किए।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्षों के समक्ष अपनी प्रधान और बीडीसी ने अपनी समस्याओं को रखते हुए निजात दिलाने की मांग किए। अध्यक्षों ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिए।
इसके उपरांत नेताओं के हाथों क्षेत्र के नीरज बेनवंशी, साहब यादव, अजीत कुमार, दुर्गा सिंह, सीमा, धर्मराज, सीताबी, नीरज मौर्या, सुखदेव, मूलचन सहित अन्य दिव्यागों को ट्राई साइकिल वितरित किया गया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष जयशंकर सिंह, बीडीओ आलोक सिंह , भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, ओपी सिंह, रजनीकान्त त्रिपाठी, आनन्द यादव उर्फ काजू प्रधान संघ अध्यक्ष , तेज बहादुर सिंह, अंजनी सिंह, सोनू तिवारी, संजय सिंह, सर्वेश राय, सन्तोष सिंह, बृजभान सिंह, संजय राय, जेपी सिंह, रणधीर सिंह, सौरभ सिंह, विनीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
